मार्ग चौड़ीकरण को लेकर मंदावड़ी में कई गांव के ग्रामीणों ने पंचायत में की अपील
16 गांव के लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के नाम दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। मार्ग चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के गांव मन्दवाड़ी में सुशील गुर्जर के आवास पर शनिवार को किसान मजदूर मोर्चा के तत्वाधान में कई गांवों के किसानों की पंचायत हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि वक्ताओं ने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मार्ग के साइड मे अतिक्रमण कर रखा है वह अतिक्रमण को हटाकर मार्ग के चौड़ीकरण कराने में अधिकारियों का सहयोग करें। इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से गांव विकास की और अग्रसर होगा और रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में 16 गांव के लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के नाम दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर मोर्चा व संचालन करणवीर प्रधान पिपलेडा ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फलावदा से गांव मन्दवाड़ी से होते हुए मेरठ व मुजफ्फरनगर व हरिद्वार को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। गांव मंदावड़ी में मार्ग में सड़क के साइड मेंगांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मार्ग को तंग कर दिया है। जिस कारण मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों का संचालन बंद है। गांव सहित आसपास के गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिससे करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के छात्र-छात्राओं को कॉलेज जाने व लोगों को परिवहन की सुविधा होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता सैयद रेहानुद्दीन,रामपाल मोतला,मोनू पवार, जितेंद्र सिंह, विवेक प्रधान, राजेंद्र प्रधान ,सुभाष प्रधान, बृजेश प्रधान, संतरपाल आर्य ,वीरेंद्र, अवनीश ,भोपाल सिंह, रामकरण, रणवीर सिंह, प्रवीण प्रधान ,ऋषि पाल, बलेराम आदि क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।