मेरठ। कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक राजेश त्यागी खंदरावली को प्रवक्ता राजनीति विज्ञान के रूप में पदोन्नति दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार ने राजेश त्यागी को प्रवक्ता पद पर ज्वाइन कराया। इस पर प्रमोद कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, विपिन शर्मा, अनिल कुमार, डॉ. सचिन भोला, विवेक विश्नोई, अर्चना आदि ने उन्हें बधाई दी। इसी तरह गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक अरविंद चौहान को पदोन्नति देकर प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर ज्वाइन कराया गया। विद्यालय प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने उन्हें ज्वाइन कराया। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी, सुग्रीव सिंह, निशा यादव, सिंधु गुप्ता, मंजुल त्यागी, निर्दोष त्यागी, मुकेश त्यागी, सुखराम पाल सिंह आदि ने बधाई दी। संवाद