फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गिरफ्तारी न होने पर थाने पहुंचे दर्जनों ग्रामीण, महिला ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप

Tue, 11 Oct 2022 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के गंगानगर में इंचौली क्षेत्र के गांव नंगला शेखू में हुए संघर्ष मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


नंगला शेखू गांव में छह दिन पूर्व दूसरे वर्ग के युवकों ने सैनी समाज के चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया था। उन्हें गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले सात नामजद व अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हैविन खान, शौकीन उर्फ पोकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि साजिद, जैफिक, वसीम, सर्विल, कैफ की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं सोमवार को नंगला शेखू के सैनी पक्ष के ग्रामीण इंचौली थाने पहुंच गए। महिलाओं ने इंस्पेक्टर जितेंद्र दुबे पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने घायल कुलदीप और पवन का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की। पुलिस ने बताया कि वह रि-मेडिकल की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह

इस दौरान राजेंद्र सैनी, अरविंद सैनी, जितेंद्र सैनी, राजेश, गुड्डू, राजू प्रधान, सचिन सिरोही, पंकज आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें