फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: तेंदुए की आहट से गांव में फैली दहशत,पंजों के निशान जांच को भेजे 

Mon, 03 Jun 2019 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत के एक गांव में तेंदुए की आहट से गांव में दहशत फैल गई। लोगों द्वारा दी गयी सूचना के बाद गत देर रात्रि वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पंजे के निशान लिए। अभी भी ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन


रविवार को शाम के समय जौनमाना गांव का विकास और साहब सिंह अपने खेत में पानी चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विशालकाय जानवर दिखाई दिया। इससे उनमें दहशत फैल गई और उन्होंने इसकी सूचना फोन पर ग्रामीणों को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर गांव के जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश की, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। 

इस दौरान ग्रामीणों को वहां पर पंजे के निशान दिखाई दिए। बाद में सूचना पर वन रक्षक संजय कुमार अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पंजे के निशान लिए। इसी दौरान गांव के युवक रौनक, राजन व विकास ने पंजे के निशान का फोटो लेकर गुगल पर सर्च किया तो ब्लैक पेंथर नामक जीव का फोटो निकलकर सामने आया, इससे ग्रामीणों में ओर भी दहशत फैल गई।  
विज्ञापन


इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल ने कहा सूचना पर वन कर्मियों को भेजा। वन कर्मियों ने पंजे के निशान लेकर जांच को भेजे है और वन कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें