कंकरखेड़ा। सैनिक विहार में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने सोमवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। सिरोही ने बताया कि कॉलोनी में एक दूसरे समुदाय के युवक को जानबूझकर मकान बेचा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदुओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इस दौरान अमित कुमार, गौरव, धर्मेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद