फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दबथुवा के ग्रामीणों ने की मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- चकबंदी अधिकारियों के सामने हुए विवाद के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, सीओ से बोले- दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दबथुवा गांव में चकबंदी को लेकर हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमे को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर सीओ आशुतोष कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मुकदमे को एकतरफा बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सीओ ने ग्रामीणों को जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, दबथुवा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच मतभेद चल रहे हैं। गांव के अधिकांश ग्रामीण चकबंदी के विरोध में हैं, जबकि कुछ लोग इसके पक्ष में हैं। इसी को लेकर गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई है। कुछ दिन पहले चकबंदी अधिकारी गांव पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में पक्ष और विपक्ष के लोगों के हस्ताक्षर कराए जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सरधना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन मुकदमा केवल एक पक्ष की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और सीओ को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान सोमपाल, नरेंद्र, सतवीर सिंह, अनिल मास्टर, सोनवीर, ब्रह्मपाल मास्टर और किशनपाल प्रधान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें