फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर सिपाही को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
दौराला- सिपाही नि​खिल की अंतिम यात्रा के दौरान पिता प्रदीप फफक कर रोने लगे, प्रदीप को सांत्वना 
विज्ञापन
शव पहुंचते ही परिवार में छाया मातम, मुखाग्नि देते हुए भी फफक पड़े पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। आगरा जिले के थाना मलपुरा से शुक्रवार तड़के सिपाही निखिल का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद दादरी गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। अंतिम यात्रा में पूरे गांव ने शामिल होकर निखिल को अंतिम विदाई दी।
निखिल 2021 बैच के आरक्षी थे। वर्तमान में निखिल की तैनाती आगरा में थी। निखिल बुधवार को ही दादरी से वापस आगरा पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई तो उसमें करंट उतर आया इस कारण उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह परिजन पार्थिव शरीर लेकर गांव दादरी पहुंचे। घर पर कुछ देर रुकने के बाद पार्थिव शरीर को लेकर श्मशान पहुंचे। अंतिम यात्रा में ग्रामीण शामिल हुए और निखिल को नम आंखों से विदाई दी। निखिल को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद पिता प्रदीप ने मुखाग्नि दी। पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम यात्रा में विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। उन्होंने निखिल के पिता प्रदीप को सांत्वना दी। निखिल की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

दौराला- सिपाही निखिल की अंतिम यात्रा के दौरान पिता प्रदीप फफक कर रोने लगे, प्रदीप को सांत्वना 

दौराला- सिपाही निखिल की अंतिम यात्रा के दौरान पिता प्रदीप फफक कर रोने लगे, प्रदीप को सांत्वना 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें