दौराला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को दौराला ब्लॉक परिसर में सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, सुविधाओं और पात्रता की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी रहीं।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. शिवालिया ने स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के कृष्णकांत ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, सहकारिता विभाग के सुनीत कुमार ने सहकारी समितियों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन चिकित्सा विभाग की डॉ. साक्षी चौहान ने पशुओं के उपचार, टीकाकरण और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। समाज कल्याण विभाग के मनोज ने पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लघु सिंचाई विभाग, बैंक, आपूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। बीडीओ दौराला रामकुमार ने भी ग्रामीणों को ब्लॉक स्तर से संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। संचालन एडीओ कृषि अविनाश कंसल ने किया। इस दौरान ऋषिपाल भंडारी, राकेश, विनोद, अनीता, संगीता, रश्मि, कुसुम, पुष्पा आदि मौजूद रहे।