फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से शव उठाने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पिता ने कहा- बेटे ने की खुदकुशी

Fri, 15 Nov 2019 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जिले के पाबला गांव में बीकॉम के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने चिता से शव निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को चिता से शव नहीं निकालने दिया। ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। छात्र के पिता ने लिखित में दिया कि छात्र ने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस लौट गई।

विज्ञापन


पाबला गांव निवासी किसान सतपाल का 21 वर्षीय पुत्र कुलदीप बीकॉम का छात्र था। शुक्रवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस श्मशान घाट पहुंची और जलती चिता से शव को निकालने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण पुलिस कर्मियों के सामने खड़े हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों को शव को चिता से नहीं निकालने दिया।

यह भी पढ़ें: सुसाइड नोट में लिखी आखिरी ख्वाहिश... पापा जहां प्रेमी दफनाया, वहीं मुझे दफना देना

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्र के पिता ने पुलिस को लिखित में दिया कि शुक्रवार सुबह वह परिवार सहित खेत में काम करने चला गया था। घर पर छात्र कुलदीप अकेला था। वह खेत में उनके लिए खाना लेकर जाने वाला था। लेकिन वह नहीं पहुंचा। सुबह करीब नौ बजे सतपाल पहुंचा तो घर के बरामदे में छात्र को मृत अवस्था में पड़ा देखा गया। उसकी मौत हो चुकी थी। 

परिवार के लोगों का कहना है कि कुलदीप पिछले कुछ माह से परेशान सा रहता था। लेकिन उसने आत्महत्या कैसे की, इस बारे में पता नहीं है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तस्करा डाल दिया है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या की है। परिजनों ने लिखित में दे दिया है। वहीं, छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुलदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें