फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बत्तख का पैर तोड़ने पर ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत

विज्ञापन
जानीखुर्द। घायल जलबत्तख को जानी थाने लेकर पंहुचे ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी खुर्द स्थित बड़े तालाब के पास बुधवार सुबह एक जल बत्तख का अज्ञात आरोपी ने पैर तोड़ दिया। घटना से नाराज ग्रामीण घायल जल बत्तख को लेकर जानी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। वन विभाग की टीम जल बत्तख को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कस्बा जानी में तालाब किनारे एक जल बत्तख घायल अवस्था में मिली, जिसका एक पैर टूटा हुआ था। सूचना मिलने पर सुशील आडवाणी और राहुल सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब किनारे रहने वाले कुछ लोगों पर जल बत्तख का पैर तोड़ने का आरोप लगाते हुए घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीण घायल जल बत्तख को लेकर जानी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल जल बत्तख को प्राथमिक उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें