फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब और नालियों में गंदगी से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जसड़ सुलताननगर में निकासी नहीं होने से अटी पड़की गंदगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। विकास खंड सरूरपुर के गांव जसड़ सुलताननगर में तालाब और नालियों में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। समस्या के समाधान की मांग के लिए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब और नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। नालियों का पानी तालाब में जमा हो रहा है, जिससे वहां गंदगी का अंबार लग गया है। इसके चलते दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में आरिफ, शाहरुख खान, साजिद, शौकीन, मतीन, भूरा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें