फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों ने की बस्ती के बीच से बकरी-भेड़ पालन हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुर्गंध और संक्रमण फैलाने का लगाया आरोप, कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। छुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव की आबादी के बीच चल रहे बकरी एवं भेड़ पालन को हटवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि छुर में बिजलीघर के पास शौराज और राकेश द्वारा अपने मकान में लगभग 150 बकरियों और भेड़ों का पालन किया जा रहा है। इससे रातभर तेज आवाजें होती हैं और पशुओं के मल-मूत्र से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण अत्यंत दूषित हो गया है। ग्रामीणों ने शिकायत में कहा कि इस दुर्गंध के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विरोध करने पर पशुपालकों द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। संबंधित व्यक्तियों को ग्राम पंचायत द्वारा भेड़-बकरी पालन के लिए पांच बीघा भूमि पट्टे पर दी गई थी, लेकिन उसे कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से बेच दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी क्षेत्र में चल रहे इस पशुपालन को तत्काल हटवाकर गांव के बाहर स्थानांतरित कराया जाए। शिकायत करने वालों में संजू, धर्मेंद्र, प्रमेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें