सरधना। सरूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उर्जा निगम के एक्सईएन को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दि
सरूरपुर। भाजपा कार्यकर्ता लक्की सैनी जसड़ ने सोमवार को सरूरपुर क्षेत्र के गांव डाहर और मेहरमती गणेशपुर के ग्रामीणों के साथ सरधना तहसील पहुंचकर बिजली समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज, जर्जर तारों और बार-बार बिजली कटने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे आमजन, किसान और विद्यार्थी परेशान हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर खंभों की मरम्मत और नई विद्युत लाइनों की भी आवश्यकता जताई गई। भाजपा नेता लक्की सैनी ने कहा कि बिजली ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा है और विभाग को तुरंत समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए। अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल ने ज्ञापन लेकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।