फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द। पांचली खुर्द के ग्रामीणों ने सोमवार को भूमिया पर ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को मौके से भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव पांचली खुर्द के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार के अनुसार ग्राम पंचायत की विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास 1.26 हेक्टेयर जमीन है। जिसकी कीमत 20 करोड़ से भी ज्यादा है। इस जमीन को एक संस्थान का मालिक काफी समय से अवैध रूप से कब्जा कर हड़पने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से शिकायत की हुई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया हुआ है। जमीन की जांच आने से पहले ही रविवार रात नींव खुदवाकर एक संस्थान के मालिक ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सोमवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को मौके से भगा दिया। वहीं ग्रामीणों को देखकर संस्थान का मालिक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जानी के अनुसार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को भेजकर राजस्व विभाग की जांच होने तक उक्त जमीन पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें