फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की मौत को लेकर ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
जानीखुर्द। लाईनमैन की मौत को लेकर भोला बिजलीघर पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के गांव अमानुल्लापुर निवासी उर्जा निगम के लाइनमैन की मौत के बाद फार्म-44 नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। फार्म 44 मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व गांव मुजक्कीपुर में विद्युत लाइन को जोड़ते समय अखिल निवासी अमानुल्लापुर की मौत हो गई थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का वायदा दिया था। जिसके लिए विभागीय फार्म-44 का भरना अनिवार्य है। आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों मृतक के परिवार को फार्म 44 नहीं दिया। जिससे नाराज ग्रामीण शनिवार को भोला स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। एसडीओ ने ग्रामीणों को एक घंटे बाद फार्म 44 देने को कहा तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विद्युत सप्लाई बंद कर दी। करीब तीन घंटे तक भोला बिजलीघर से संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रही। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता विनय से फोन पर बात की तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को फार्म 44 दिया। इसके बाद ग्रामीण ने शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें