फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 बटालियन के तत्वावधान में तैयार हो रहे युवा निशानेबाजी

विज्ञापन
निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करते एन सी सी कैडेट्स। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में कैंप कमांडेंट कर्नल मृदुल मित्तल के निर्देशन व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन गोयल के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में निशानेबाजों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने बताया कि थल सैनिक कैंप एनसीसी का महत्वपूर्ण घटक है। जिसमें मैप रिडिंग, आबस्टिकल प्रतियोगिता, फायरिंग आदि मुख्य प्रतियोगिता होती हैं। कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए प्रतियोगिता के माध्यम से बेहतर कैडेट्स का चयन किया जा रहा है। जो अगामी पटल पर मेरठ ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन गोयल ने बताया कि शिविर में टग ऑफ वार, वाॅलीबाल, डिबेट प्रतियोगिता के साथ-साथ, कैडेट्स को ड्रिल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रेस प्रवक्ता द्वितीय अधिकारी अतुल देव गौतम, लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह, प्रथम अधिकारी संजय वर्मा, सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार, सूबेदार चंचल सिंह, केयर टेकर शिखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें