फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकमार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव कुशावली में चकमार्ग पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सरधना को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित सुरती देवी इंटर कॉलेज के पास चकमार्ग की अभिलेखों में चौड़ाई तीन मीटर दर्ज है, पर गांव के ही लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि इससे रास्ता संकरा हो जाएगा और भविष्य में ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी उत्पन्न होगी। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता है तथा महिलाओं के माध्यम से झूठी शिकायत कराने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि चकमार्ग कब्जामुक्त कराते हुए आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं में अभय प्रताप सिंह, अमित कुमार, प्रणवीर सिंह, रणवीर सिंह, मनीष, देवेंद्र, पिंटू, दीपक आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें