दौराला। पबरसा गांव में रविवार को भाजपा के ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष ने स्नातक चुनाव में वोट देने के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
बैठक में मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी के चलते ही सबसे अधिक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इससे निपटने के लिए अपने आसपास साफ सफाई रखना बेहद आवश्यक है। इसके बाद उन्होंने आने वाले एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं से चर्चा की। वहीं, उन्हें वोट बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए इस चुनाव में वोट बनवाकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश की रीढ़ हैं। वे ही इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे। इस मौके पर सुधीर चौधरी, मोहित शर्मा, मोंटी, मोनू, बादल, आशीष, आकाश, अर्जुन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।