माछरा। क्षेत्र के गांव नित्यानन्दपुर के मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्हें दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणो ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर घरों की नालियों का पानी भर जाने से रास्ते मे कीचडु हो गया है। छात्र छात्राओं को रास्ते मे निकलने मे बहुत परेशानी का सामना उठाना पड रहा है। ग्रामीणों ने नालियां बनवाने की मांग की है ताकि निकासी सही तरीके से हो सके।
ग्राम प्रधान शबाना ने बताया कि करीब 8 माह पहले पीडब्लूडी ने काली सड़क बनवाई थी, लेकिन रास्ते पर कुछ लोगो ने मकान ऊंचे बनाए हैं। नाली भी ऊंची कर ली है। रैंप मे कूड़ा फंस जाने के कारण पानी की निकासी नही हो पाती है। गांव मे बजट भी कम आता है। नौशाद ने बताया कि एक सिंचाई विभाग की नाली है जहां से पानी तालाब में जाता है। पूर्व प्रधान ने उसे भी तोड़कर खेत में मिला लिया है।