फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद में शुक्रवार देर रात 60 वर्षीय जिले सिंह उर्फ दल्लू पुत्र मामचंद की विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रसूलपुर जाहिद निवासी जिले सिंह उर्फ दल्लू क्रवार देर रात पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के पास खड़े विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आरोप है कि विद्युत पोलों की विभाग जांच नहीं करता है। लाइन में कट होने के कारण अक्सर पोल में करंट उतरने से ऐसी घटना होती है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार की ओर से रोहटा तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें