फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण और कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवड़ी का प्लांट पूरे प्रदेश के लिए होगा मॉडल : पूर्व मुख्य सचिव
विज्ञापन

मेरठ। शहर के कूड़े के निस्तारण को गांवड़ी में लगाए गए प्लांट का शनिवार को उप्र सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं एनजीटी निर्देश पर बनी ओवरसाइट समिति के सदस्य अनूप चंद्र पांडे ने निरीक्षण किया। कम समय में कूड़े के ढेर की जगह समतल मिलने और कूड़े से बदबू न मिलने पर उन्होंने ने नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को बधाई दी और ऐसा ही प्लांट अन्य स्थानों पर भी लगाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

अनूप चंद्र पांडे ने नगरायुक्त से कूड़ा निस्तारण प्लांट की क्षमता और कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह प्लांट पूरे प्रदेश के लिए मॉडल होगा। जिसको अन्य शहरों में भी लगवाया जाना चाहिए। इसके उपरांत वह नगरायुक्त को साथ लेकर दिल्ली रोड स्थित परतापुर बराल में बिजेन्द्र सिंह द्वारा लगाए गए कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने जहां प्लांट का निरीक्षण किया वहीं प्लांट पर आने वाले खर्च और संचालन की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का प्लांट देश में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर पावर परचेज एग्रीमेंट होने वाला है। इसके लिए पीवीवीएनएल एमडी से भी वार्ता हो चुकी है। प्रदूषण विभाग भी निरीक्षण कर चुका है। इस अवसर पर मुकेश ठाकुर, बिजेन्द्र, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें