फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्राम प्रधान की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- धमकियों से भयभीत नाबालिग बेटी ने कॉलेज जाना बंद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। ब्लॉक क्षेत्र की कलंजरी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के पति महाराज सिंह और उनकी नाबालिग बेटी को लगातार व्हाट्स एप कॉल व मेसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलंजरी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान के पति महाराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भरी व्हाट्स एप कॉल और मेसेज आ रहे थे। शुरुआत में उन्होंने इसे प्रधान पद को लेकर किसी विरोधी की शरारत समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में उनकी नाबालिग बेटी को भी जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला गंभीर हो गया। धमकियों से भयभीत होकर उनकी नाबालिग बेटी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान के पति ने जानी थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहिनी निवासी गांव व थाना चंदपुर जिला जनपद बरेली और हर्ष निवासी फखरपुर, थाना बिलासपुर, गुरुग्राम (हरियाणा) के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वे वहां नहीं मिले। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें