फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला का मुंह भींचकर जबरन पकड़ा, फिर तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, प्रधान के भाई ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 04 Nov 2023 04:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News : प्रधान के भाई हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने घर में घुसकर जबरन महिला का मुंह भींचकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान के भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति एक्सीडेंट के बाद से ही बीमार है। पांच-छह दिन पहले वह अपने पति का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान के घर गई थी। प्रधान ने अपने लेटर पैड पर लिखकर दे दिया। तीन दिन पूर्व प्रधान के भाई ने फोन करके पूछा कि तुम्हारा काम हो गया या नहीं। उसने कहा कि अभी तक काम नहीं हुआ है तो वह उसके घर आकर कागजात देख लेगा।

यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने घर आकर कागजात मांगे, जब वह कागजात लेने चली तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और मुंह भींचकर कनपटी पर तमंचा लगाकर बोला कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रधान का भाई हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें