फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसीपुर गांव में गैंगवार में फिर एलानिया हत्या  

Sat, 21 Oct 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घोसीपुर गांव में गैंगवार के चलते फिर एलानिया हत्या हो गई। गांव के बाहर एक अहाते में सोते हुए बुजुर्ग को दूसरे पक्ष ने तीन गोली मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में फोर्स तैनात की गई है। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खरखौदा गांव के घोसीपुर गांव में वर्चस्व और प्रधानी चुनाव को लेकर सरताज गाजी और उस्मान गाजी पक्ष में गैंगवार चल रही है। अब तक सात लोगों की हत्या हो चुकी। 10 फरवरी को उस्मान गाजी ने सरताज गाजी पक्ष के घर पर हमला बोला था। जिसमें सरताज गाजी के दो भतीजों (किशोर) की हत्या हो गई थी। उस्मान व 15 लोग जेल में बंद हैं। उस्मान गाजी पक्ष के परिवार की महिलाएं व बुजुर्ग ही गांव में हैं, युवकों को पुलिस गांव में नहीं घुसने देती। 
उस्मान गाजी पक्ष से मुन्ना उर्फ नजीरुद्दीन (70) गांव के बाहर एक अहाते में पशुओं की रखवाली के लिए रोजाना की तरह वहां पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह मुन्ना की पुत्रवधू कमर जहां वहां पहुंची तो सुसर का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ खरखौदा समेत कई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मुन्ना का बेटा भूरा जेल मे है बंद 
मुन्ना का बेटा भूरा घोसीपुर में दो किशोरों की हत्या के मामले में जेल में बंद है। पीड़ित परिवार का आरोप कि कई दिनों से सरताज और उसके पक्ष के लोग धमकी दे रहे थे कि हत्या का बदला हत्या करके लेंगे। इसकी कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी।

यह हुए नामजद आरोपी 
मुन्ना की पुत्रवधू कमर जहां ने इस मामले में सरताज पुत्र जमीलूददीन, मेराज व जावेद पुत्र नवाब, साहिबे आलम पुत्र अलाउद्दीन, दानिश पुत्र फैयाज, सरताज पुत्र हनीफ को नामजद कराया है। बताया गया कि जेल में बंद हत्यारोपियों के परिवार वाले डर के कारण गांव में नहीं रह रहे हैं। 

पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या
पीड़ित परिवार का कहना है कि मुन्ना की हत्या में पुलिस की लापरवाही है। आरोपी पक्ष बार बार धमकी देते थे कि उनका गांव से नाम तक मिटा देंगे। कई बार हमले हुए। फरजाना पत्नी इकराम ने एसएसपी को दी तहरीर में सरताज पक्ष पर हथियार लेकर घर के बाहर घूमने, धमकाने का आरोप लगाया था। पांच सितंबर को कमर जहां पत्नी भूरा ने एसएसपी से पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग करने का आरोप लगाया था। छह अक्तूबर को भी मुन्ना के बेटे शाहिद ने और नौ अक्तूबर को मुन्ना की पुत्रवधू कमरजहां ने भी आरोपी पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।  


चप्पे चप्पे पर पुलिस पहरा 
घोसीपुर में हत्या के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया। मुंडाली, नौचंदी, मेडिकल, लिसाडीगेट, परतापुर थाना पुलिस व आरआरएफ गांव में पहुंच गई। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें