फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर भी सफाई को तरस गया शहर 

Sat, 21 Oct 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crackers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर निगम त्योहार पर भी शहर को स्वच्छ नहीं कर पाया। दिवाली पर नाम मात्र की सफाई की गई, लेकिन गोवर्धन पूजा पर शहर की सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी। आवासीय इलाकों में ही नहीं बल्कि मुख्य मार्गों पर भी कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर स्वास्थ्य विभाग निगम के उच्चाधिकारियों के आदेश पालन नहीं कर पाया।
विज्ञापन

नगर निगम ने दिवाली पर शहर की विशेष सफाई के दावे किए थे। जो दूसरे दिन ही दावे फेल होते दिखे। दिवाली के साथ-साथ गोवर्धन, भैयादूज समेत तीन त्योहार एक साथ हैं। रविवार का भी अवकाश है। यानी लगातार चार दिन की सरकारी छुट्टी होने के कारण सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतर गयी। नगर निगम ने दिवाली पर तो शहर के कुछ स्थानों पर सफाई और चूना पट्टी के साथ रंगोली बनाई, बाकी त्योहारों पर कर्मचारी नदारद रहे। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, बागपत रोड, इंदिरा चौक से बुढ़ाना गेट मार्ग, सहित अन्य सभी मार्गों पर शाम तक कूड़े के ढेर पड़े मिले। नगर निगम के अधिकारी त्योहार मनाने के बहाने स्टेशन छोड़कर चले गए। जनता की समस्या का समाधान कराने वाला कोई नहीं रहा। पार्षद विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कई बार फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें