भारतीय ओलम्पिक संघ ने भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं छग प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया को अगले साल गोल्ड कोस्ट क्वींस लेंड ऑस्ट्रेलिया में 4 से 15 अप्रैल तक होने वाले इक्कीसवे कॉमनवेल्थ गेम्स में चीफ डी मिशन नियुक्त किया।
छग प्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। सिसोदिया के मार्गदर्शन में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार होगा। अधिक से अधिक मेडल भारतीय खिलाड़ियों को मिले ऐसी आशा भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन एवं महासचिव राजिव मेहता ने की है।