फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू बच्चें को मुस्लिम वृद्ध ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी एक वृद्ध के धेवते को दो दिन पहले मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आठ वर्षीय लावारिस बालक मिला। वह उसे देवबंद ले गया। बच्चे ने खुद को मुरादनगर निवासी बताया। इसकी जानकारी पाकर कैली निवासी वृद्ध ने बच्चे को देवबंद से लाकर दौराला पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कैली गांव निवासी 80 वर्षीय सुलेमान ने बताया कि दो दिन पूर्व देवबंद थाना क्षेत्र के भरौड़ा गांव निवासी उसका धेवता मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर उसे आठ वर्षीय बालक मिला। इसके बाद वह बालक को अपने साथ देवबंद ले गया। बच्चे ने खुद को मुरादनगर निवासी रोशन पुत्र धर्मेंद्र बताया। उसने मां का नाम रेखा एवं बडे़ भाई का नाम सागर बताया। मुरादनगर का बच्चा होने की जानकारी पाकर सुलेमान खुद देवबंद अपने धेवते के पास पहुंचा। वह बालक को अपने साथ लेकर गांव कैली आ गया। रविवार को सुलेमान ने बच्चे को दौराला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था को लावारिस मासूम की जानकारी दी गई। पुलिस भी बच्चे की माता-पिता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दो दिन पूर्व वृद्ध के धेवते को मुजफ्फरनगर में मिला था मासूम
बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रही है पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें