फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के अवसर पर शहर के लिए खुशखबरी, इन अहम प्रस्तावों पर तेजी से होगा विकास

Sun, 01 Jan 2017 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2016 कुछ खट्टी मीठी यादों के साथ गुजरा। नया साल विकास के कई बड़े सपनों को उड़ान देगा। कुछ अहम प्रस्ताव आगे बढ़ेंगे। कुछ पिछड़े प्रस्तावों को नई राह मिलेगी। युवाओं के कॅरियर को नया आयाम देने का सपना आईटी पार्क के जरिये पूरा हो सकेगा। खेल में अपना लोहा मनवाने को आतुर युवाओं के लिए एक और स्टेडियम की सौगात मिलेगी। रैपिड ट्रेन, मेट्रो और दिल्ली एक्सप्रेस वे जैसे तीन अहम प्रस्तावों पर कदम बढ़ेंगे।
विज्ञापन

 
मेट्रो ट्रेन
मेरठ में मेट्रो ट्रेन चलाना मुख्यमंत्री का सपना है। हालांकि बीते साल भी इस प्रस्ताव में तेजी आई और डीपीआर स्थानीय स्तर से स्वीकृत हो गई। सरकार के मुख्य सचिव ने भी इसे हरी झंडी दे दी। लेकिन कैबिनेट में इसे नहीं रखा गया। माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन में इस प्रस्ताव को निश्चित रूप से कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

रैपिड ट्रेन
दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन के प्रोजेक्ट में बीते साल खूब तेजी आई। माना जा रहा है नए साल में यह प्रस्ताव काफी आगे जाएगा। इसकी डीपीआर एनसीआरटीसी पास कर चुकी है। अब इसे दिल्ली और यूपी सरकार के पास भेजा गया है। नए साल में इस पर काम भी शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार का मानना है कि यह प्रस्ताव तेजी से शुरू हो, ताकि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम मजबूत हो सके।
विज्ञापन


आईटी पार्क
वेदव्यासपुरी में ढाई एकड़ जमीन पर बनने वाला आईटी पार्क नए साल का तोहफा हो सकता है। इस पार्क पर हालांकि किसानों ने काम बंद करा रखा है। माना यह जा रहा है किसानों के मुद्दे इस साल खत्म होंगे। यह पार्क युवाओं के कॅरियर को नई दिशा देगा। इसके निशुल्क जमीन देकर एमडीए बड़ा कदम उठा चुका है। यह पार्क मेरठ को सूचना तकनीक के क्षेत्र में अलग मुकाम देगा।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे
दिल्ली से मेरठ का सफर आसान करने की मुहिम पर नए साल में काम होने की पूरी उम्मीद है। यह केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस पर जल्द काम शुरू करने की बात कही जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2024 तक इस पर काम पूरा हो जाएगा। इस साल इस पर काम तेजी से शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
 
न्यू टीपी नगर
इस साल न्यू टीपी नगर का प्रस्ताव भी फाइनल होगा। यदि वर्तमान स्थल पर बात नहीं बनी तो नई जगह इसकी कार्ययोजना तैयार हो सकती है। इसके अलावा कई जगह कानूनी जंग में एमडीए को जीत मिली है। इस जमीन पर नियोजन होगा और विकास के नए प्लान बनेंगे।


अन्य प्रस्ताव
मल्टीलेवल पार्किंग पर काम हो सकता है।
शहर के आठ चौराहों का सौंदर्यीकरण।
जिले के 124 गांवों में एमडीए विकास करेगा।

इन प्रस्तावाें पर बढ़ा कदम
करनाल हाईवे पर फर्राटा शुरू
रोहटा ओवरब्रिज पर फर्राटा शुरू
गंगनहर पर बने ओवरब्रिज पर संचालन शुरू
डीएम आवास के चारों तरफ फोर लेन विद डिवाइडर बनी
चार चौराहों पर सौंदर्यीकरण हुआ
आईटी पार्क को एसटीपीआई को हैंडओवर कर दिया गया

2016 में कई अहम काम कराए गए हैं। नए साल में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। पक्का इरादा है कि  शहर को विकास के पथ पर ले जाया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है।
 - योगेंद्र यादव, वीसी एमडीए


विकास के रास्ते में लगे कई अड़ंगे
मेरठ विकास प्राधिकरण में इस साल कुछ अहम प्रस्ताव आगे बढ़े तो कुछ जोरशोर से शुरू होने के बावजूद पिछड़ गए। कई अहम मार्ग फर्राटा भरने लायक हो गए तो कई का हाल नहीं बदला। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग नहीं बन पाई। किसानों के साथ विवाद नहीं निपटे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कई काम भी पूरे नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें