फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: दो स्कार्पियो व सात साथियों संग पश्चिमी यूपी की इस चौकी पर दिखा विकास दुबे, पुलिस अलर्ट

Mon, 06 Jul 2020 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
बिजनौर में अलर्ट पर पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बिजनौर में होने की आशंका के बाद बिजनौर समेत आसपास के कई जिलों में पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। 

जिले में हिस्ट्रीशीटर की लोकेशन मिलने के बाद जिले भर की पुलिस सड़कों पर उतर आई। मुख्य मार्गों से निकलने वाले प्रत्येक वाहन की गहन चेकिंग की जा रही है। वहीं बताया गया है कि विकास दुबे अपने सात साथियों के साथ दो गाड़ियों में एक दरोगा को दिखाई दिया है। आगे जानें कुख्यात को दबोचने के लिए कैसे पुलिस विभाग अलर्ट पर आ गया है :-
विज्ञापन

2 of 7
बिजनौर में अलर्ट पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया पर कहीं भी दोनों गाड़ी नहीं मिली। पुलिस को शक है कि कहीं जिले में ही विकास दुबे छिपा है। पुलिस उसका ठिकाना तलाशने में जुटी है। यह भी चर्चा है कि वह अपने साथियों के साथ उत्तराखंड की सीमा में घुस गया है।
विज्ञापन

3 of 7
अलर्ट पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पूरे सूबे की पुलिस ने जाल बिछा रखा है लेकिन विकास का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार को बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा ने प़ुलिस के आला अफसरों को सूचना दी कि शातिर अपराधी विकास दुबे अपने तीन साथियों के साथ स्कोर्पियो में सवार है।

दूसरी स्कोर्पियो में चार साथी हैं। एक गाड़ी यूपी 15 व एक यूपी 32 नंबर की है। जिले भर की पुलिस सड़कों पर उतर आई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। हर वाहन की तलाश ली पर विकास दुबे पुलिस को नहीं मिला।

4 of 7
वाहनों की लगातार चल रही चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ धामपुर महावीर सिंह समेत पांचों सर्किल सीओ पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए। पर विकास दुबे की लोकेशन नहीं मिल पाई।

पुलिस ने विकास की तलाश में जिले भर में जाल बिछा दिया है। पुलिस को शक है कि विकास दुबे जिले में ही कहीं छिपा है। पुलिस उसका ठिकाना ढूंढ़ने में लगी है।

 
विज्ञापन

5 of 7
बाॅर्डर पर वाहनों को रोककर चेकिंग की जा रही है - फोटो : अमर उजाला
विकास के नहीं मिलने पर यह भी चर्चा रही कि वह कोतवाली देहात के रास्ते से होता हुआ हरिद्वार के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। पर ऐसी कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस दोनों स्कोर्पियो की तलाश में लगी है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अम्हैड़ा चौकी के पास एक दरोगा ने विकास दुबे को अपने तीन साथियों के साथ देखा है। दूसरी स्कोर्पियो में उसके चार साथी हैं। इसके बाद से जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पर विकास का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
जगह-जगह पुलिस चेकिंग कर रही है - फोटो : अमर उजाला
हर थाने में टा्प 10 अपराधी होंगे चिन्हित
कानपुर की घटना के बाद पुलिस जिले के अपराधियों को भी तलाशने में जुट गई है। जिले में हर थाना क्षेत्र में दस दस शातिर अपराधी चिन्हित किए जाएंगे।  

जिले में 256 गैंग व 15 भूमाफिया रजिस्टर्ड हैं। पुलिस इन्हें भी खंगालने में जुटी है। एसपी के मुताबिक जिले के हर थाने में दस दस शातिर अपराधी चिन्हित किए गए हैं। पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिजनौर में अलर्ट पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात पुलिस ने विकास दुबे की नेशनल हाइवे-74 पर गांव अकबराबाद चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, दारोगा श्रीपाल व कस्बा कोतवाली देहात में दारोगा ए एच जैदी ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग की। विकास दूबे के कालागढ़ के रास्ते उत्तराखंड मे प्रवेश को रोकने के लिए कालागढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर लिया गया है।

थानाध्यक्ष कालागढ़ रियाज अहमद ने बताया कि एसपी से मिले आदेशों के तहत कालागढ़ की सीमा पर पुलिस तैनात कर चैकिंग शुरू कर दी गई है। दूबे कालागढ़ से उत्तराखंड में प्रवेश न सके इसके लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें