फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में रखे विजयंत टैंक का कुलपति ने किया उद्घाटन, स्टूडेंट हुए सम्मानित

Wed, 13 Feb 2019 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज, मेरठ में बुधवार को साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज में उच्चतम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ियों और युवा महोत्सव में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।  इस दौरान विजयंत टैंक का उद्घाटन भी किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने इस दौरान कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया। वहीं 36 विषयों के टॉपर्स 36 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इसके अलावा पांच अन्य विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स भी सम्मानित किए गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, प्रबंध समिति के सचिव सेठ दयानंद गुप्ता और प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता रहे। इसके अलावा कुलपति ने डिफेंस स्टडीज विभाग के बाहर रखे विजयंत टैंक का उद्घाटन भी किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें