विजय की हत्या करने वाला आरोपी निर्दोष। (मवाना)
मवाना। विजय की हत्या उसके साथी साथी निर्दोष कुमार ने तीन माह पहले हुई मारपीट की बदला लेने के लिए की थी। हत्या करने से पहले दोनों ने शराब पी। उसके बाद निर्दोष ने विजय की गर्दन पर बलकटी से वारकर हत्या की। पुलिस ने हत्यारोपी निर्दोष कुमार निवासी मोहल्ला हीरालाल को हत्या में प्रयुक्त बलकटी के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विजय के भाई जगन्नाथ ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज की मदद से निर्दोष कुमार निवासी मोहल्ला हीरालाल मवाना का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार रात आरोपी निर्दोष कुमार को उसके मकान से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि तीन माह पूर्व विजय और निर्दोष कुमार के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया था। विजय ने निर्दोष कुमार का सिर फोड़कर घायल कर दिया था। तभी से निर्दोष, विजय से रंजिश रखता था। मंगलवार 30 सितंबर की शाम को बाग में शराब पीने को लेकर दोनों में झगडा हुआ। निर्दोष कुमार ने विजय की बलकटी से गर्दन काट दी।