फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली के कॉलेज में पकड़ी गई बिजली चोरी, टीम ने दो घंटे तक की जांच

Sun, 29 Sep 2019 12:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली के किठौर स्थित कॉलेज में 15 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गयी। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा था। छापा मारने पहुंची विजिलेंस की टीम को कॉलेज में घुसने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। आधा घंटे तक टीम को कॉलेज से बाहर खड़ा किए रखा। हालांकि बाद में कॉलेज चेयरमैन के पहुंचने पर गेट खुला और टीम ने जांच पड़ताल की। विद्युत विभाग ने कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मेरठ-गढ़ रोड पर कस्बा किठौर में बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली का आरके कॉलेज और आरके पब्लिक स्कूल है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विद्युत विभाग की विजिलेंस के इंस्पेक्टर भरत कुमार राठी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार सहित आधा दर्जन कर्मचारियों की टीम कालेज में बिजली चोरी की सूचना पर किठौर पहुंची। कालेज का मुख्य द्वार बंद था। टीम ने चौकीदार से गेट खोलने को कहा। लेकिन उसने नहीं खोला। विजिलेंस टीम द्वारा छापामारी की सूचना पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे कालेज चेयरमैन सलमान मुनकाद कॉलेज पहुंचे। उसके बाद कॉलेज का गेट खुला। टीम ने बिजली के संबंध में जांच करने की बात कही तो सलमान ने कालेज में पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। जिस पर छापामार टीम के सदस्यों को बिजली चोरी का शक हो गया। कुछ ही देर बाद अधिकारियों ने अपनी गाड़ी कालेज के बाहर खड़ी करके बिजली का कनेक्शन और भार की जांच करनी शुरू कर दी। टीम ने करीब दो घंटे तक कॉलेज में जांच पड़ताल की। 

कॉलेज प्रबंधक ने टीम से बनायी दूरी 
कॉलेज में छापामारी के दौरान सलमान ने विजिलेंस की टीम से दूरी बनाए रखी। जब दो घंटे बाद विजिलेंस ने कॉलेज में बिजली चोरी किए जाने की बात कही तो कॉलेज चेयरमैन की बोलती बंद हो गयी। साथ ही वह बगले झांकने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कटिया कनेक्शन हटाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम से भिड़े ग्रामीण, जमकर हंगामा

विज्ञापन

100 केवी का बिजली कनेक्शन 
विद्युत विभाग की टीम रूटीन चेकिंग के लिए आयी थी। हमने कॉलेज में 100 किलोवाट का कनेक्शन लिया हुआ है। कॉलेज में बिजली चोरी नहीं हो रही है। - सलमान मुनकाद, चेयरमैन आरके कॉलेज

15 केवी की अतिरिक्त चोरी 
कॉलेज के नाम पर 20 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। जबकि मौके पर लाइन से सीधा कटिया डालकर 15 किलोवाट अतिरिक्त बिजली चोरी की जा रही थी। दो घंटे तक पूरे कॉलेज में बिजली चोरी के उपकरण और कनेक्शन की जांच की गयी। बिजली चोरी साबित होने के बाद ही संबंधित जेई को कॉलेज चेयरमैन सलमान के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं। - भरत कुमार राठी, इंस्पेक्टर विजिलेंस

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें