मोदीपुरम (मेरठ)। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ऊर्जा-2024 का समापन किया गया। कबड्डी में विद्या कॉलेज और वालीबॉल में कृषक कॉलेज की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि सीसीएसयू के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार रहे। नीलकंठ ग्रुप के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी और कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। खेल मुकाबलों में कबड्डी मैच में विद्या कॉलेज, वालीबॉल मैच में कृषक कॉलेज की टीम विजेता रही। कैरम में बिलाल और अर्पण कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
चेस में अतुल शर्मा और अर्पित त्यागी ने स्वर्ण पदक, ऊंची कूद में उज्ज्वल ने स्वर्ण, दर्पण ने रजत, विवेक ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद में अभिनय ने स्वर्ण, शुभम ने रजत, दर्पण ने कांस्य पदक जीता। शाटपुट में हिमांशु ने स्वर्ण, शुभम ने रजत, प्रशांत ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में अभिनव ने स्वर्ण, हिमांशु ने रजत, उज्ज्वल ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में अनिरूद्ध ने स्वर्ण, दर्पण ने रजत, उज्ज्वल ने कांस्य पदक जीता। रिले दौड़ में दर्पण, अनिरूद्ध, अनुज, उज्ज्वल की टीम ने स्वर्ण, शुभम, हिमांशु, बिलाल, तालिब की टीम ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में शाइस्ता, नौशीन, रिया, साक्षी ने स्वर्ण, रिया, दिव्यांशी, सृष्टि, दीपांशी की टीम ने रजत पदक जीता।
बैडमिंटन में अनस और नौशीन की जोड़ी ने स्वर्ण, रचित और अनुष्का की जोड़ी ने रजत, दीपांशु और तान्या तोमर ने कांस्य पदक जीता। खो-खो डेमर डेविल और खो-खो किंग्स ने स्वर्ण, द अल्टीमेट पावर और द रैगिंग बुल्स ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में सचिव अमर अहलावत, सोनिया अहलावत, डॉ. डीसी शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रतेंद्र कुमार, डॉ. प्रशांत गौरव, प्रो. विशाल कोहली, शुभम कश्यप, अमन सहित अन्य मौजूद रहे।