फलावदा। सरकार द्वारा चलाई जा रही बिजली के बकायेदारों के लिए योजना का लाभ देने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कस्बे में बृहस्पतिवार को योजना का प्रचार किया।
सरकार द्वारा घरेलू विद्यतु बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए चलाई गई आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कस्बे में माइक से प्रचार कर योजना का लाभ देने की अपील की। इस योजना के बारे में घरेलू उपभोक्ताओं को जानकारी दी। वहीं, अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया 30 दिसंबर तक बिजली के बकायेदार रजिस्ट्रेशन करा लें। बताया रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बकाया जमा करने के लिए किस्तवार योजना चालू की गई है। जेई ने बताया कि बिजली के बकायेदार सरकार द्वारा चलाई योजना का लाभ ले सकते हैं।