फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटर सवार दो घायल

विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव फतेहपुर प्रेम से मेरठ जा रहे स्कूटर सवार दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों का मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर प्रेम निवासी जितेंद्र पुत्र बिसंबर कसेरू बक्सर में रहकर गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है। वह बृहस्पतिवार को पड़ोसी युवक पंकज पुत्र सोहनलाल गांव रजपुरा थाना गंगानगर के फतेहपुर प्रेम गांव आया था। शाम को लौटते समय गणेशपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटर में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए जबकि स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच वाहन सवार फरार हो गया। काफी देर तक दोनाें सड़क पर पड़े कराहते रहे। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हस्तिनापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसी तरह जानकारी जुटाकर पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं थाना पुलिस के मुताबिक मामले परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

दुर्घटना में घायल स्कूटर सवार व्यक्ति।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें