मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। एक दरोगा ने फिर महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्द बोले। शनिवार को दरोगा का वीडियो वायरल हो गया। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता चरणसिंह लिसाड़ी के घर पर हमले के मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा मुकेश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा लिसाड़ी गेट थाने में तैनात है। जांच करने पहुंचे दरोगा के आपत्तिजनक शब्द बोलने की शिकायत लोगों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में की। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मेडिकल और भावनपुर थाने में दरोगा का विवाद हुआ था। इस वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश है।
आरोप लग रहे हैं कि पुलिस की मानसिकता ठीक नहीं। मेडिकल में होमगार्ड सेंसरपाल ने अपशब्द कहकर वीडियो वायरल कर दी थी। एसएसपी ने वीडियो की जांच कराने का आश्वासन देकर पुराना रिकॉर्ड भी खंगालने की बात कही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/