मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने पर पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना ने महिला के पति को अश्लील वीडियो भेजा है। पीड़िता का कहना है कि झाड़-फ़ूंक के बहाने मौलाना ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाई थी। हालांकि मौलाना का यह भी कहना है कि उसने महिला से शादी कर रखी है और वह उसकी पत्नी है।
उत्तराखंड के विकासनगर के एक क्षेत्र निवासी पीड़िता का निकाह तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद पीड़िता को एक बच्चा भी पैदा हुआ। पीड़िता के पति को काफी दिनों से फोन आ रहा था कि तुम्हारी पत्नी पहले मेरी पत्नी थी। तुमने बगैर तलाक के इससे शादी कर ली है। पति ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आरोपी ने महिला के साथ अपने संबंधों की वीडियो पति और उसके अन्य रिश्तेदारों को वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पीड़िता परेशान हो गई। दंपति ने मामले की शिकायत तितावी पुलिस से कर दी।