फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की तस्करी की टिकटॉक पर वीडियो, भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा ने एसपी सिटी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की तस्करी की टिकटॉक पर वीडियो, भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा ने एसपी सिटी से की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। अवैध शराब तस्करी की वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रही है। इसके बावजूद पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा नहीं कस रही। इस मामले की शिकायत भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा ने एसपी सिटी से की है। एसपी सिटी ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा शुक्रवार को बेगमपुल पुलिस चौकी में एसपी सिटी से मिले। उन्होंने एसपी सिटी को टिकटॉक की एक वीडियो दी है, जिसमें एक युवक अवैध शराब की तस्करी के दौरान वीडियो बना रहा है। कहा कि इस मामले की पहले भी शिकायत कर चुके हैं, जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई कराई थी। अब फिर से वहां शराब की तस्करी हो रही है। भाजपा नेता ने यह वीडियो सदर बाजार के रजबन बाजार की बताई है। कहा कि शराब तस्करों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

वीनस ने बताया कि एक कार्यकर्ता की शिकायत पर पांच-छह महीने पहले रजबन में शराब तस्करी पकड़वाई थी। उसी कार्यकर्ता से सेटिंग कर शराब तस्करों ने फिर रजबन बाजार में धंधा शुरू किया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई है। सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें