फलावदा थाने के प्रांगण में पुलिसकर्मियों ने किया डांस
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना फलावदा परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन समेत पुलिस स्टाफ के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक अपने स्टाफ के साथ देशभक्ति गीतों पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी उत्साह के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस करता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मियों के इस अंदाज को देखकर आसपास से गुजर रहे लोग भी कुछ देर रुककर पुलिसकर्मियों का डांस देखते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में थाना परिसर में पुलिसकर्मी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। देशभक्ति गीतों की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर कदम थिरकाए।
वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही लोगों के बीच तेजी से साझा किया जाने लगा। कुछ लोग इसे पुलिसकर्मियों के बीच आपसी उत्साह और सौहार्द का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग थाना परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिसकर्मियों के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।