अमरोहा जिले में वाहन संचालकों से वसूली करते होमगार्ड का वीडियो वायरल हो गया। होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसपी के निर्देश पर ये कार्रवाई यातायात प्रभारी ने की है।
वाहन संचालकों से वसूली करते होमगार्ड का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में रुपये गिनते और डायरी में लिखते हुए दिखाई दे रहे होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसपी के निर्देश पर ये कार्रवाई यातायात प्रभारी ने की है।
विज्ञापन
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के संभल चौराहे का है। यहां पर होमगार्ड राजेंद्र कुमार की यातायात में तैनाती थी। शुक्रवार की सुबह एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ, जिसमें होमगार्ड राजेंद्र कुमार रुपये गिनने के बाद डायरी में कुछ लिखते हुए नजर आ रहा है। लोगों ने इस वीडियो को ट्रैफिक पुलिस द्वारा संभल चौराहे डग्गामार वाहन संचालकों से अवैध वसूली करने का नाम देकर वायरल किया।
वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने यातायात प्रभारी धर्मेंद्र खोखर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीएसआई ने वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली में तैयारी देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में टीएसआई की तहरीर पर होमगार्ड राजेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।