फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुशील फौजी को गाली देने वाले युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नानू निवासी युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक, सुशील फौजी को अभद्र गालियां देते हुए रिश्तेदार को धमकी देने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो के संबंध में थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक अपना नाम जुबेर निवासी गांव नानू बता रहा है। युवक रोहटा थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा निवासी सुशील फौजी को गालियां देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। कह रहा है कि दम है तो सामने आ। युवक अपने भाइयों का साथ होने का दावा कर रहा है। युवक वीडियो में परिजनों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। वह सुशील फौजी पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवक सुशील फौजी के खिलाफ क्यों अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामला स्पष्ट होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें