फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में देखते ही भड़का पीड़िता के पिता का गुस्सा, जज के सामने ही जमकर धुना

Thu, 19 Dec 2019 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
accused - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पेशी पर आए बदमाशों की कोर्ट में हत्या के मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मेरठ कचहरी स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपी की जज के सामने ही पिटाई कर दी गई। आगे देखें कैसे दुष्कर्म के आरोपी को देखते ही भड़क गया पीड़िता के पिता का गुस्सा: -
विज्ञापन

2 of 5
meerut court, accused - फोटो : अमर उजाला
मेरठ कचहरी स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी की पीड़िता के पिता ने जज के सामने ही पिटाई कर दी। न्यायालय ने मारपीट करने वाले व्यक्ति पर 200 रुपये का जुर्माना लगा दिया। जुर्माना अदा करने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
meerut court, accused - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार फास्ट ट्रैक कोर्ट में मोहम्मद आजाद की अदालत में दुष्कर्म से संबंधी एक मामले में पीड़िता की गवाही चल रही थी। पीड़िता के साथ उसके पिता भी मौजूद थे। 

4 of 5
meerut court, accused - फोटो : अमर उजाला
गवाही के लिए जैसे ही आरोपी लीलू पुत्र ओमप्रकाश को अदालत में लाया गया। उसके देखते ही पीड़िता के पिता को गुस्सा आ गया। उन्होंने आरोपी को जज के सामने ही दनादन थप्पड़ जड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
meerut court, accused - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के अधिवक्ता ओंकार तोमर ने बताया कि थप्पड़ मारने पर पीड़िता के पिता को कस्टडी में लेकर अदालत की अवमानना का नोटिस दिया गया। शाम को लिखित माफी मांगने और दो सौ रुपये का जुर्माना अदा करने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें