फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस के सामने आरोपी युवक के पिता की चप्पलों से पिटाई, जमकर बखेड़ा, तमाशबीन बनी रही पुलिस

Thu, 28 Nov 2019 01:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के सामने आरोपी युवक के पिता की पिटाई करती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के दौराला से 20 नवंबर को अपहृत किशोरी के अपहरण के मामले में गुरुवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर जमकर बखेड़ा हुआ। किशोरी की मां ने अपहरण के आरोपी युवक के पिता को सरेआम चप्पलों से पीटा। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही।

विज्ञापन


बता दें कि दौराला क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोस के युवक ने 20 नवंबर को अपहरण कर लिया। किशोरी के परिजनों ने दौराला थाने में आरोपी युवक सौरभ, युवक के पिता चंद्रपाल, मां सरिता और एक अन्य के खिलाफ 22 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें: प्रेमी सहित पूरे परिवार को पहनाई जूतों की माला, पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि 25 नवंबर को पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को पकड़ लिया था, लेकिन साठगांठ करके थाने से छोड़ दिया था। 

वहीं गुरुवार को पीड़ित दंपती अपनी बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे थे। इसी दौरान अपहरण के आरोपी युवक के परिवार के दो सदस्य दिखाई पड़ गए। इसके बाद किशोरी की मां ने आरोपी युवक के पिता के साथ मारपीट कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें