फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता ने दी अधिकारियों की चौखट पर आत्मदाह करने की चेतावनी, अफसरों से मांगा इंसाफ

Sun, 08 Sep 2019 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मेरठ के सिविल लाइन पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता युवती के भाई को कार सर्विस सेंटर के संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब पीड़िता शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपने साथ हुई घटना की पूरी परत खोल दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह अधिकारियों की चौखट पर आत्मदाह कर लेगी। वहीं, एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है।

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार यूनिक कार मोटर्स सेंटर पर युवती काम करती थी। जिसने सेंटर के संचालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना सिविल लाइन में तहरीर दी थी। दोनों के बीच करीब आठ साल से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

पीड़िता का दावा है कि उसका चार साल का बेटा है, जिसका पिता सेंटर का ही संचालक है। इसकी पुष्टि के लिए भले ही डीएनए परीक्षण करा लिया जाए। वहीं, सेंटर संचालक का आरोप है कि युवती के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस संबंध में पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी।

एसपी सिटी का कहना है कि यूनिक कार मोटर्स मालिक आरआरपीएस तोमर की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के भाई के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़ित युवती की तहरीर और उसके बयान दर्ज कर इसी मुकदमे में शामिल कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसका एक मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में भी दर्ज है।
विज्ञापन

इंसाफ चाहिए, जिंदगी बर्बाद हो गई
पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। अब वह इंसाफ की मांग कर रही है। कई बार पुलिस के पास मामला पहुंचा। लेकिन वह लीपापोती करने में जुटी है। युवती का कहना है कि वह इंसाफ के लिए उच्चाधिकारियों के पास भी जाएगी।

धमकी और रंगदारी मांगना बताया
एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि युवती जबरन उसके ऊपर आरोप लगा रही है। उसका भाई रंगदारी मांग रहा है। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी ऑडियो पुलिस को दी। हालांकि ऑडियो में वह अपनी बहन की बर्बादी का जिक्र करता सुना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें