फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दीवार पर लिखा 'मकान बिकाऊ है', पीड़ित परिवार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Tue, 09 Jul 2019 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दीवार पर लिखा मकान बिकाऊ है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बहुसंख्यक समुदाय के परिवार ने मकान बिकाऊ है का पोस्टर अपने मकान पर चस्पा करते हुए दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला मनिहारान निवासी उर्मिला पत्नी राजेन्द्र भटनागर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि जिस मोहल्ले में वह निवास करते हैं, वह मोहल्ला मुस्लिम बाहुल्य है। उनके चार परिवार यहां रहते हैं। पड़ोस के ही दो लोग उनके मकान के दरवाजे के सामने बकरे, बकरी बांधते हैं व मुर्गियों के पिंजरे भी रखते है। इससे उनके पूरे घर में बदबू फैली रहती है। 

आरोप लगाया गया है यदि उनका परिवार उन्हें बकरी आदि बांधने से मना करता है तो वे गाली-गलौज कर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। उनके परिवार का मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा है। पीड़ित महिला के पति राजेंद्र का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा है। पड़ोस के दो परिवार अपनी दबंगई दिखाते हुए उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इसी से तंग आकर वह अपना मकान बेचकर कहीं और जाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेन्द्र का कहना है कि इस घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। उल्टे पुलिस ही उसे शांति भंग की धारा में चालान करने की धमकी दे रही है। पुलिस की इस कार्यशैली के बाद उसने लखनऊ में फोन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर का कहना है कि वह इस घटना की जानकारी ले रहे हैं। यदि जांच में किसी भी तरह का उत्पीड़न पाया जाता है तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें