फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इंचौली पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में इंचौली पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
विज्ञापन

गंगानगर। इंचौली पुलिस व बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर एक बदमाश को धर दबोच लिया। आरोपी मेरठ जिले के शीर्ष दस अपराधियों में शामिल है।
विज्ञापन

एसएचओ इंचौली बृजेश चौहान ने बताया बृहस्पतिवार शाम मुखबिर से सैनी-औरंगाबाद कच्चे मार्ग पर गोतस्करों के होेने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची इंचौली पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी बदमाश इकरामुद्दीन उर्फ नेता जबरदीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भावनपुर थानाक्षेत्र के जई गांव निवासी नेता पर पूर्व में इंचौली, भावनपुर व अन्य थानों में गोतस्करी व अन्य अपराधों के 38 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेज दिया। उससे एक तमंचा, दो कारतूस व बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें