फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क खत्म कराएगा संयुक्त व्यापार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी शुल्क खत्म कराएगा संयुक्त व्यापार संघ
विज्ञापन

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ ने दावा किया कि मंडी शुल्क पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगा। व्यापारी मंडी के अंदर हों या बाहर सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। नवीन गल्ला मंडी और सब्जी मंडी व्यापारियों के साथ संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई। संगठन पदाधिकारी शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री के सामने मामले को उठाने की मांग करेंगे।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की आवाज पहुंचाई जाएगी। साथ ही सीएम से समय लेकर उनसे मिलने का प्रयास किया जाएगा। मंडी शुल्क हर हाल में खत्म हो जाएगा। मंडी के अंदर अलग नियम और मंडी के बाहर अलग नियम होना व्यापार और व्यापारी के हित में नहीं है। मंडी व्यापारी मंडी शुल्क पूर्ण रूप से खत्म करने की मांग कर रहे हैं। मंडी के विकास के लिए व्यापारी आधा प्रतिशत यूजर चार्ज देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा सब्जी और गल्ला व्यापारी मुख्य रूप से प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें इस विषय में अवगत कराया जाएगा। उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी ने कहा मंडी व्यापारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए मंडी शुल्क खत्म किया जाना चाहिए। इस दौरान मनोज प्रधान, बाबूलाल गुप्ता, अशोक रस्तौगी, अंकित गुप्ता, पप्पू, भूषण शर्मा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें