मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि के दीक्षांत समारोह में 21 अप्रैल मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शिरकत करेंगे। उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
रविवार को एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, धर्मशाला आदि की चेकिंग की गई। होटल संचालक व मैनेजरों को बिना किसी पहचान पत्र लोगों को न ठहराने के निर्देश दिए गए और उनके रजिस्टर्ड चेक किए गए। किसी विदेशी और संदिग्ध के आने पर सूचना पुलिस को देने के लिए निर्देश दिए गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया है। सोमवार को भी सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की जाएगी। ब्यूरो