संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल प्रांत-मेरठ की बैठक सीताराम इंटर कॉलेज मवी में हुई। बैठक का संचालन जिला सहमंत्री डॉ. अरुण प्रजापति ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा और जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी , जिला कोषाध्यक्ष अमित बल्ले और मुख्य-वक्ता जिला मंत्री शेखर रहे। बैठक में संगठन का विस्तार, हनुमान जन्मोत्सव, रामजन्मोत्सव व सेवा कार्य सप्ताह के कार्यक्रम व प्रखंडों में साप्ताहिक मिलन चलाने का आवाहन किया। हस्तिनापुर जिले में नई योजनाएं बनाई गई। जिला व प्रखंडों की घोषणाएं जिला अध्यक्ष ने की।
माछरा प्रखंड संयोजक आदित्य प्रजापति, गोरक्षा प्रमुख केशव उपाध्याय समयपुर दबथवा खंड अर्जुन मवी, सिसौली खंड मंत्री शिवम समयपुर, संयोजक वंश ठाकुर गढ़ी को कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक सानू त्यागी, जिला सहसंयोजक हर्ष शर्मा, जिलाप्रचार प्रमुख कपिल त्यागी खजूरी, जिला विद्यार्थी प्रमुख अंकित धामा, जिला सेवा प्रमुख संजय त्यागी, अमरेशपाल, कुलदीप जी, वंश इत्यादि बैठक में रहे।