फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटनरी कॉलेज में 60 सीट से बढ़ाकर की 80   

Fri, 26 Jan 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख एजेंडा नए शैक्षिक सत्र में सीटों का चयन और योग्यता पर निर्णय लिया गया। इसमें वेटनरी की कॉलेज के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय में बैठक कुलपति डॉ. गया प्रसाद की अध्यक्षता और रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह के संचालन में शुरू हुई। इसमें डॉ. बीआर सिंह ने एजेंडे रखे। कृषि महाविद्यालय, बायोटेक कॉलेज और वेटनरी कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए सीटों का निर्धारण और योग्यता पर चर्चा की गई। जिस पर वेटनरी कॉलेज में अब तक 60 सीटों पर बीवीएससी के एडमिशन किए जाते थे। इन सीटों को बढ़ाकर 60 से 80 कर दी है। अन्य कॉलेजों में सीटों की संख्या पूर्व की तरह रखी गई है। डॉ. बीआर सिंह का कहना है कि मान्यता मिलने के बाद बढ़ाई गई सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए डीन पीजी को गाइड लाइन तय करने के लिए कहा गया है। साथ ही निदेशक प्रसार और निदेशक शोध की भर्ती के लिए स्कोर कार्ड का भी निर्धारण किया गया। इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कुलपति डॉ. गया प्रसाद, निदेशक शोध डॉ. अनिल सिरोही, निदेशक प्रसार डॉ. एसके सचान, डीन पीजी डॉ. एनएस राणा, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डीन एजी प्रो. शमशेर, पीआरो रितुल सिंह, हरीश चंद्र, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें